Friday, 09 March 2012 09:44 |
मुंबई, नौ मार्च (एजेंसी) धारावी में 'विषाक्त' रंग के शिकार 170 लोगों में अधिकतर बच्चे हैं। धारावी में होली की खुशियों में उस वक्त भंग पड़ गया जब 'विषाक्त' रंग के शिकार 170 से अधिक लोगों को एलर्जी की शिकायत हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने के बाद कुछ मामले गंभीर थे लेकिन उपचार के बाद उन मरीजों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल में भर्ती लोगों में 9 से 10 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया, ''हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।'' पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे उन दुकानों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जहां से रंग खरीदे गए थे।
|
Current Real News
7 years ago
No comments:
Post a Comment