Palah Biswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

what mujib said

Jyothi Basu Is Dead

Unflinching Left firm on nuke deal

Jyoti Basu's Address on the Lok Sabha Elections 2009

Basu expresses shock over poll debacle

Jyoti Basu: The Pragmatist

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin Babu and basanti Devi were living

"The Day India Burned"--A Documentary On Partition Part-1/9

Partition

Partition of India - refugees displaced by the partition

Thursday, October 13, 2016

अमेरिकी बाउल गायक गीतकार बॉब डिलान के रंगकर्म को साहित्य का नोबेल पुरस्कार रवींद्र की गीताजंलि के बाद संगीतबद्ध लोकसंस्कृति और विविधता बहुलता को मिले इस नोबेल से विश्वव्यापी अभूतपूर्व हिंसा और अविराम युद्धक घृणा के खिलाफ रंगभेदी शास्त्रीयता तोड़कर भारत की विविधता और बहुलता की ही जीत यह बाउल कवि के रंगकर्म को नोबेल पुरस्कार से हम इप्टा आंदोलन को नये सिरे से पुनर्जीवित कर सके�

अमेरिकी बाउल गायक गीतकार बॉब डिलान के रंगकर्म को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

रवींद्र की गीताजंलि के बाद संगीतबद्ध लोकसंस्कृति और विविधता बहुलता को मिले इस नोबेल से विश्वव्यापी अभूतपूर्व हिंसा और अविराम युद्धक घृणा के खिलाफ रंगभेदी शास्त्रीयता तोड़कर भारत की विविधता और बहुलता की ही जीत यह

बाउल कवि के रंगकर्म को नोबेल पुरस्कार से हम इप्टा आंदोलन को नये सिरे से पुनर्जीवित कर सकें तो इस दुस्समय में आम जनता के सुख दुःख,उसके रोजमर्रे की जिंदगी और जल जंगल जमीन आजीविका नागरिकता के हक हरकूक की लड़ाई के प्रति हम अपनी प्रतिबद्धता साबित कर सकते हैं।

पलाश विश्वास

Bob Dylan - A Hard Rain's A Gonna Fall - Live at the Gaslight - 1962 ...

Video for i heard the song of a poet who died in the gutter▶ 6:42

https://www.youtube.com/watch?v=wNBmn0kgTv4

Apr 28, 2015 - Uploaded by Edward R. Jenkins

I've been out in front of a dozen dead oceans ... And what did you hear, my blue-eyed son? .


नोबेल पुरस्कारों की नींव में बिछी बारुदी सुरंगों की वजह से,युद्धबाजों और मुक्तबाजारियों को नोबेल शांति पुरस्कार और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल मान्यता की वजह से,आस्कर में रंगभेदी श्वेत वर्चस्व की वजह से निजी तौर पर किसी नोबेलिये के महिमामंडन मैं करता नहीं हूं।इसबार अमेरिकी बाउल कवि अत्यंत लोकप्रिय गायक गीतकार बॉब डिलान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है।खास बात यह है कि पिछले 50 वर्षो से तमाम युवा पीढ़ियो की आवाज माने जाने वाले अमेरिकी गीतकार और गायक बॉब डिलन को इस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी गीतकार और गायक को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।इससे पहले भारतीय कवि रवींद्र नाथ को गीतांजलि के गीतों के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।

गायक बॉब डिलन को इससे पहले उनके गीतों के रंगकर्म के लिए आस्कर मिल चुका है।महान नाटककार जार्ज बर्नार्ड शा के बाद वे शायद पहले रंगकर्मी हैं,जिन्हें आस्कर और नोबेल पुरस्कार दोनों मिले हैं।वियतनाम युद्ध और आसमान से तेजाब वर्षा को एकसाथ जोड़ते हुए कोलकाता और वियतनाम में गटर में कवि और कविता की मौत पर उन्होंने लिखाः

I heard the song of a poet who died in the Gutter!

दक्षिण एशिया में गहराते युद्धोन्माद के खिलाफ वियतनाम युद्धविरोधी या

तेल युद्ध के खिलाफ अमेरिका में हुए संस्कृतिकर्मियों के किसी आंदोलन बारे में हमें सोचने तक की आजादी नहीं है,जाहिर है इस दुस्समय में ब्राह्णण धर्म के फासिज्म के पुनरूत्थान के मुकाबले सिंधु सभ्यता,वैदिकी साहित्य और बुद्धमय भारत की निरंतरता के सिलसिले में बाउल आंदोलन की यह वैश्विक मान्यता रवींद्र को नोबेल पुरस्कार की तरह भारत में भी विविधता और बहुलता की संस्कृति और रचनाधर्मिता की विधाओं को नये सिरे से पुनर्जीवित करेगी,इसी दृष्टि के साथ यह आलेख है।

रवींद्रनाथ ने गीतों और नाटकों के अलावा सभी विधाओं में लिखा है,लेकिन उन्हें पुरस्कार उनके बाउल गीतों के लिए ही मिला तो अमेरिकी बाउल कवि बॉब डिलान का लेखन तो सिरे से उपन्यास, कविता या किसी अन्य परंपरागत विधा में नहीं आता है, जिसके लिए अब तक यह पुरस्कार दिया जाता रहा है।

स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि 75 साल के डिलान को ''अमेरिकी गीतों की लंबी परंपरा में नयी काव्य शैली विकसित करने के लिए'' नोबेल पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार की घोषणा के कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने हैरान होने के बाद तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।पूर्व में भी नोबेल के लिए गायक के नाम की अटकलें लगी थी लेकिन उनकी दावेदारी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया था।

नोबेल समिति ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि अमरीकी गीतों को नया आयाम देने के लिए बॉब डिलन को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।किसी गीतकार गायक को संभवत: पहली बार उनके गीतों के लिए नोबेल दिया गया है। गीतों के लिए कवियों को नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। बॉब डिलान के गीत पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में मिस्टर टैंबूरिन मैन से लेकर लाइक ए रोलिंग स्टोन, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेजिंग शामिल हैं।

बंगाल के बाउलों को अमेरिका ले जाकर इन्हीं  बॉब डिलोन ने सालभर उनके साथ मंच साझा किया है अमेरिका के कोने कोने में और उनके नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद बंगाल के सबसे बुजुर्ग और प्रतिष्ठित बाउल कवि और गायक पूर्णचंद्र बाउल ने बाउल गायकों के साथ बॉब डिलोन की उस साझे चुल्हे का संस्मरण बांग्ला दैनिक आनंद बाजार के पाठकों के साथ शेयर किया है।बॉब डिलोन उनके छोटे बेटे की शादी के मौके पर बंगाल आये थे।

साठ के दशक से बांग्ला कविता में अमेरिकी युद्धविरोधी संगीत का गहरा असर रहा है।इसी सिलसिले में सुनील गंगोपाध्याय जैसे कवियों की अमेरिकी कवि ऐलेन जींसबर्ग से दोस्ती हुई और वियतनाम युद्ध के खिलाफ बंगाल में भी भारी आंदोलन हुआ है।जिसका असर भारत में साहित्य की विभिन्न विधाओं में होने वाले आंदोलनों पर होता रहा है।

भारत में वियतनाम या खाड़ी युद्ध के खिलाफ आंदोलन होते हैं,जिनका सीधा संबंध भारत के शासक तबके के हितों से न था।

अमेरिका में युद्धविरोधी आंदोलन लेकिन राष्ट्र के सैन्यकरण,पागल दौड़ के उपभोक्तावाद और स्त्री उत्पीड़न के खिलाफ हुआ है जो सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्र के साम्राज्यवाद के खिलाफ और अमेरिकी राष्ट्रपतियों के युद्धोन्माद और अमेरिकी युद्धक अर्थ व्यवस्था और राजनीति के खिलाफ रहा है।

इस युद्धविरोधी बाउल विमर्श का प्रतिनिधित्व जैसे ऐलेन जींसवर्ग के नेतृत्व में अमेरिकी संस्कृतिकर्मियों ने साठ के दशक में किया,वह सिलसिला करीब पांच दशकों से बॉब डिलान करते आ रहे हैं और बाउल दर्शन उनके रंगकर्म की अंतरात्मा है,जो एकमुश्त सिंधु सभ्यता, वैदिकी साहित्य और बुद्धमय भारत की विविधता और बहुलता की संगीतबद्धता है।

नोबेल कमिटी के मुताबिक अमेरिकी संगीत परंपरा में पठनीय गीत रचने के लिए बॉब डिलान को यह पुरस्कार दिया जा रहा है और इस सिलसिले में यूनानी महाकवि होमर और नाटककार सोफोक्लीज के पठनीय साहित्य के रंगकर्म का उल्लेख किया गया है।लेकिन गौर से देखें तो यह पुरस्कार भारत में लालन फकीर के आध्यात्म, देहतत्व और दर्शन,बाउल आंदोलन की परंपरा में रवींद्र काव्यधारा की,और उससे भी ज्यादा डोनाल्ड ट्रंप जैसे फासिस्ट के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना के खिलाफ भारत की बुद्धमय विविधता बहुलता की सिंधु सभ्यता  के लिए इस बार का यह नोबेल पुरस्कार है।

हालांकि यह पुरस्कार औपचारिक तौर पर आंग्ल अमेरिकी साहित्य के लिए दिया गया है तो संगीतबद्ध गीतों को पुरस्कार का औचित्य सिद्ध करने के लिए साहित्य के परफरमैंच यानी रंगकर्म की पठनीयता और पाठ पर इतना जोर दिया गया है।

इसके मद्देनजर भारतीय रंगकर्म में साहित्य और बाकी कलामाध्यमों,विधाओं के समावेश की प्रासंगिकता फिर साबित होती है,जिसे ऋत्विक घटक के कोमल गांधार के मुताबिक,गायक देवव्रत विश्वास के अवरुद्ध संगीत के मुताबिक,सोमनाथ होड़ और चित्तोप्रसाद की पेंटिंग बजरिये भुखमरी की रिपोर्टिंग के मुताबिक और भारतीय सिनेमा में लोक संस्कृति की गण नाट्य परंपराओं के मुताबिक कहा जा सकता है कि वाम आत्मघाती जनविमुख सत्ता राजनीति ने मार देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

फिर भी जनप्रतिबद्धता के मोर्चे पर लोकसंस्कृति की जमीन पर इप्टा आंदोलन जारी है,उसकी विविध बहुल भारतीयता पर फासिज्म का प्रहार इसीलिए इतना तेज होता जा रहा है।

बाउल कवि के रंगकर्म को नोबेल पुरस्कार से हम इप्टा आंदोलन को नये सिरे से पुनर्जीवित कर सकें तो इस दुस्समय में आम जनता के सुख दुःख,उसके रोजमर्रे की जिंदगी और जल जंगल जमीन आजीविका नागरिकता के हक हकूक की लड़ाई के प्रति हम अपनी प्रतिबद्धता साबित कर सकते हैं।

 गौरतलब है कि अब तक साहित्य में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार  जीतने वाले अंग्रेजी के लेखक (27) रहे हैं। उसके बाद फ्रेंच (14) और तीसरे नंबर पर (13) जर्मन हैं।

गौरतलब है कि अफ्रीकी साहित्यकार न्गुगी वा थ्योंगो इस बार इस पुरस्कार के जबरदस्त दावेदार थे।उनकी कृति का अनुवाद आंनदस्वरुप वर्मा ने मूल अफ्रीकी भाषा में अफ्रीकी साहित्य और विद्वता का भविष्य शीर्षक से किया है।

इस अश्वेत अफ्रीकी साहित्यकार के लिए दरअसल हमें साहित्य के लिए इस बार के नोबेल पुरस्कार का इंतजार था।इसके विपरीत,अमेरिकी बाउल गायक गीतकार बॉब डिलान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला रवींद्र की गीतांजलि को पुरस्कार की याद दिलाते हुए तो बंगाल की सिंधु सभ्यता और संस्कृति की बुद्धमय विविधता और बहुलता को विश्वव्यापी  इन युद्ध परिस्थितियों के मद्देनजर यह सर्वोचच मान्यता की प्रासंगिकता से मुझे कोई संदेह नहीं।

खास तौर पर वियतनाम युद्ध के खिलाफ अमेरिकी युवा पीढियों में जो वैकल्पिक लोक संस्कृति की विद्रोही धारा है,बॉब डिलोन उसके पचास साल से निरंतर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और संजोग से वे न सिर्फ बाउल है ,बल्कि भारत के बाउल गीतकारों गायकों से उनका नाभि नाल का संबंध भी दशकों पुराना है।

अभी हाल में  हस्तक्षेप और अन्यत्र आपने गीतगोविंदम,महाकवि जयदेव और चैतन्य महाप्रभु के वैष्णव और बाउल आंदोलन में सिंधु सभ्यता और बुद्धमयबंगाल की निरंतरता पर मेरा आलेख पढ़ा होगा।वेव पर यह लंबा आलेख था,जो सही मायने में शोध निबंध होना चाहिए था,लेकिन उस तरह लिखने का मेरे पास कोई अवसर नहीं है।क्योंकि मुझे कहीं प्रकाशित होने की उम्मीद न होने की वजह से मैं सीधे जनता को संबोधित करता हूं।

दरअसल बाउल और सिंधु सभ्यता,वैदिकी साहित्य से लेकर यूनानी शास्त्रीय साहित्य तक साहित्य रंगकर्म से बहुत गहराई तक जुड़ा रहा है।जिसकी सर्वोत्तम अभिव्यक्ति भारत में इप्टा के आंदोलन में होती रही है,जिसमें सभी माध्यम और विधायें रंगकर्म में एकाकार है।

रंगकर्म यानी अभिव्यक्ति की तमाम दीवारों को लोकसंस्कृति के समुंदरी सैलाब से ढहाने के लिए आम जनता के मुखातिब होकर सामाजिक यथार्थ को सीधे संबोधित करना है।इसलिए रवींद्र की गीताजंलि के बाद संगीतबद्ध लोकसंस्कृति और विविधता बहुलता को मिले इस नोबेल से विश्वव्यापी अभूतपूर्व हिंसा और अविराम युद्धक घृणा के खिलाफ रंगभेदी शास्त्रीयता तोड़कर भारत की विविधता और बहुलता की ही जीत है यह।इसे गहराई से समझने की जरुरत है।समझेंगे तो हम नया रंगकर्म सिरज सकेंगे।कविता और गीतों के रंगकर्म की यह परंपरा विशुध भारतीय है।भारतीय काव्यधारा की विरासत भी यूनानी काव्यधारा की तरह हमारी गौरवशाली रंगकर्म परंपरा है।इसे हम जितनी जल्दी समझें,हम आम जनता के उतने नजदीक होंगे।

1941 में मिनेसोटा के डुलुथ में एक साधारण परिवार में जन्मे रॉबर्ट एलेन जिमेरमन उर्फ बॉब डिलेन ने बड़े होने के साथ हार्मोनिका, गिटार और पियानो बजाना सीखा। डिलेन को पुरस्कार के साथ 80 लाख क्रोनोर (9,06,000 डॉलर) की धनराशि मिलेगी। साहित्य के नोबेल पुरस्कारकी घोषणा के साथ इस साल के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की सूची पूरी हो गयी। इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉक सिंगर बॉब डिलन (75) को यह पुरस्कार अमेरिकी गायन परंपरा में नया काव्य भाव जोड़ने के लिए दिया गया है। डिलन का नाम रॉबर्ट जिम्मरमैन था। उनका जन्म सन् 1941 में हुआ था। मिनेसोटा के कॉफी हाउस में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर सन् 1959 में शुरू किया था।

Top 10 Bob Dylan Songs - YouTube

Video for bob dylan▶ 13:18

https://www.youtube.com/watch?v=BG8y0rRYjEI

Jul 13, 2014 - Uploaded by WatchMojo.com

He's tangled up in blue. Welcome to WatchMojo.com, and today we're counting down our picks for the top 10 ...

BOB DYLAN - Mr Tambourine Man - YouTube

Video for bob dylan▶ 5:27

https://www.youtube.com/watch?v=PYF8Y47qZQY

Dec 5, 2013 - Uploaded by Bankymen

I'm "here because of the Nobel" but I actually DO listen to Dylan and have my ... The point is that it ISNT Bob ...

Bob Dylan The Times They Are A Changin' 1964 - YouTube

Video for bob dylan▶ 2:38

https://www.youtube.com/watch?v=e7qQ6_RV4VQ

Dec 27, 2013 - Uploaded by 54321p

TV Movie, The Times They are a Changing' (1964) Directed by: Daryl Duke Starring: Bob Dylan.

Bob Dylan - Knockin' On Heaven's Door (Unplugged) - YouTube

Video for bob dylan▶ 4:33

https://www.youtube.com/watch?v=cJpB_AEZf6U

Oct 25, 2009 - Uploaded by BobDylanVEVO

Originally recorded in 1973 for the soundtrack of "Pat Garrett and Billy the Kid," Knockin' on Heaven's Door ...

Bob Dylan - Songwriter, Singer - Biography.com

Video for bob dylan

www.biography.com/people/bob-dylan-9283052

Biography.com offers a glimpse at legendary singer-songwriterBob Dylan, whose songs chronicle social ...

Bob Dylan - Subterranean Homesick Blues - YouTube

Video for bob dylan▶ 2:19

https://www.youtube.com/watch?v=MGxjIBEZvx0

Oct 9, 2015 - Uploaded by BobDylanVEVO

In 1965, Bob Dylan released his fifth studio album, Bringing it All Back Home - watch the official music video ...

How Bob Dylan Made Pre-Rock Masterpiece 'Love and Theft' - Rolling ...

Video for bob dylan

www.rollingstone.com/.../how-bob-dylan-made-pre-ro...

Sep 11, 2016

Read how Bob Dylan drew on Chicago blues, Tin Pan Alley crooning, jump blues and Western swing to create ...

Like a Rolling Stone - Bob Dylan - YouTube

Video for bob dylan▶ 6:21

https://www.youtube.com/watch?v=4F0ytNzHDj8

Feb 2, 2013 - Uploaded by SomDRock

Like a Rolling Stone é uma canção de rock de 1965 escrita pelo cantor e compositor Bob Dylan, contida ...

BobDylanVEVO - YouTube

https://www.youtube.com/user/BobDylanVEVO

Music video by Bob Dylan performing Forever Young (Slow Version) [audio]. (C) 1974 Columbia Records, a division of Sony Music Entertainment

Bob Dylan - "Melancholy Mood (Audio)" - YouTube

Video for bob dylan▶ 2:49

https://www.youtube.com/watch?v=T2xBaX5awlc

Apr 6, 2016 - Uploaded by BobDylanTV

Melancholy Mood" from Bob Dylan's album 'Fallen Angels' out now! Amazon: http://smarturl.it ...

Bob Dylan Hurricane - YouTube

Video for bob dylan▶ 5:01

https://www.youtube.com/watch?v=1FOlV1EYxmg

Feb 20, 2014 - Uploaded by guitriff33

Bob dylan, hurricane carter. ... I am from Scotland and I love this song I just love bob ... this is not bob dylan. good ...

Bob Dylan wins 2016 Nobel Prize in literature - CNBC.com

Video for bob dylan

www.cnbc.com/.../bob-dylan-wins-2016-nobel-prize-i...

16 hours ago

Bob Dylan, regarded as the voice of a generation for his influential songs from the 1960s onwards, has won ...

Bob Dylan wins the Nobel Prize for literature | Daily Mail Online

Video for bob dylan

www.dailymail.co.uk/.../Bob-Dylan-wins-Nobel-Prize-...

17 hours ago

Bob Dylan has been named the winner of the 2016 Nobel Prize in literature - the first time the prestigious ...

Bob Dylan - Subterranean Homesick Blues - YouTube

Video for bob dylan▶ 2:19

https://www.youtube.com/watch?v=MGxjIBEZvx0

Oct 9, 2015 - Uploaded by BobDylanVEVO

In 1965, Bob Dylan released his fifth studio album, Bringing it All Back Home - watch the official music video ...

Bob Dylan Awarded Nobel Prize in Literature - Rolling Stone

Video for bob dylan

www.rollingstone.com/.../bob-dylan-awarded-nobel-pr...

16 hours ago

Bob Dylan won the Nobel Prize in literature for "having created new poetic expressions within the great ...

Bob Dylan - Forever Young (Slow Version) [audio] - YouTube

Video for bob dylan▶ 4:59

https://www.youtube.com/watch?v=Frj2CLGldC4

Dec 24, 2015 - Uploaded by BobDylanVEVO

Music video by Bob Dylan performing Forever Young (Slow Version) [audio]. (C) 1974 Columbia Records, a ...

'Greatest living poet' Bob Dylan wins Nobel literature prize | Reuters

Video for bob dylan

www.reuters.com/.../us-nobel-prize-literature-idUSKC...

15 hours ago

Bob Dylan, regarded as the voice of a generation for his influential songs from the 1960s onwards, has won ...

Bob Dylan - Desolation Row - Desert Trip - Indio CA - October 7, 2016 ...

Video for bob dylan▶ 7:52

https://www.youtube.com/watch?v=4QeFBhf6VJ0

2 days ago - Uploaded by Fake Fan

Bob Dylan performs Desolation Row at Desert Trip in Indio California on October 7, 2016.

Bob Dylan wins the Nobel Prize for Literature 2016 | The Independent

Video for bob dylan

www.independent.co.uk › Culture › Books › News

14 hours ago

US folk singer-songwriter Bob Dylan has been awarded the Nobel Prize for Literature for having "created new ...

Bob Dylan - To Fall In Love With You - YouTube

Video for bob dylan▶ 5:14

https://www.youtube.com/watch?v=Fqi9BNl1OhA

Dec 20, 2015 - Uploaded by Pete Sugarman

Bob Dylan - To Fall In Love With You. ... G.E. Smith on touring with Bob Dylan - EMMYTVLEGENDS.ORG ...



No comments:

Post a Comment