Sunday, 06 May 2012 16:08 |
कोलकाता, छह मई (एजेंसी) अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में आज कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता में दो दिन तक अपनी यात्रा के दौरान हिलेरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगी। राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। हिलेरी जिन मार्ग से जाएंगी और जिन जगहों का दौरा करेंगी वहां अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर हिलेरी के होटल तक के मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। |
Current Real News
7 years ago
No comments:
Post a Comment