नयी दिल्ली, दो मई (एजेंसी) जोहरा सहगल 100 की उम्र में भी बेमिसाल और उर्च्च्जा से भरपूर हैं। उनकी पुत्री किरण का कहना है कि अम्मी आज भी अपनी फिगर का बहुत ख्याल रखती हैं। जोहरा की पुत्री किरण ने अपनी नई किताब 'जोहरा सहगल : फैटी' में अपनी बहुप्रतिभासंपन्न मां के बारे में बहुत सी बातें बताई हैं, जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आने वाली हैं। यह किताब जोहरा के सौवें जन्मदिवस पर जारी की गयी। अपने 'फिगर' के प्रति फिक्रमंद रहने वाली अपनी मां को ''फैटी'' कहकर चिढ़ाने वाली किरण ने लिखा है, '' वह अपने फिगर को लेकर किसी 16 साल की लड़की की तरह फिक्रमंद रहती हैं। वह लगभग हर सप्ताह अपना वजन करती हैं और अगर वह थोड़ा सा भी बढ़ा दिखे, तो खाने की मिकदार कम कर देती हैं।'' इसके अलावा हिन्दी सिनेमा से एक साल बड़ी जोहरा के बारे में उनकी पुत्री ने एक और ऐसी बात बताई, जो शायद बहुत लोगों को नहीं मालूम। किरण ने लिखा है कि उनकी मां में 'एक ट्रैक्सी ड्राइवर की तरह पीने की क्षमता' भी है। जोहरा ने 'ब्लडी मैरी' के प्रति अपनी पसंद को अपनी पुत्री के सामने स्वीकार भी किया। अपने लंबे करियर मेें नृत्य, रंगमंच और सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली जोहरा को अब भी सबकी नजरों में रहने का शौक है।
|
No comments:
Post a Comment