Thursday, 26 January 2012 12:31 |
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (एजेंसी) ऐतिहासिक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जब देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हो रहा था। उस समय कई चीजे पहली बार सामने आईं' जिसमें एक महिला ने पहली बार वायु सेना दस्ते का नेतृत्व किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पहली बार 150 किलोमीटर तक मार करने वाले प्रहार मिसाइल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मानव रहित विमान रूस्तम 1 का प्रदर्शन किया गया। इसका नामकरण दिवंगत प्रो. रूस्तम बी दमानिया ने किया। अमेरिका से नवंबर 2011 में खरीदे गए छह हर्कुलस विमान में से तीन का परेड के दौरान प्रदर्शन किया गया। |
Current Real News
7 years ago
No comments:
Post a Comment