Palah Biswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

what mujib said

Jyothi Basu Is Dead

Unflinching Left firm on nuke deal

Jyoti Basu's Address on the Lok Sabha Elections 2009

Basu expresses shock over poll debacle

Jyoti Basu: The Pragmatist

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin Babu and basanti Devi were living

"The Day India Burned"--A Documentary On Partition Part-1/9

Partition

Partition of India - refugees displaced by the partition

Friday, August 13, 2010

मैं, राज्य की हिंसा का समर्थक विभूति नारायण राय बोल रहा हूं…

मैं, राज्य की हिंसा का समर्थक विभूति नारायण राय बोल रहा हूं…

http://www.janatantra.com/news/2010/08/13/vn-rai-speech-in-hans-debate/

यह भाषण विभूति नारायण राय का है। हंस की सालाना गोष्ठी में उन्होंने सरेआम एलान किया कि वो राज्य की हिंसा के समर्थक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वरंजन और उनकी सोच में कोई बुनियादी फर्क नहीं है। यह बात जन संस्कृति मंच के मठाधीशों समेत विभूति के समर्थन में खड़े तमाम लोगों के बीच साफ हो जानी चाहिए। इस भाषण को पढ़ने के बाद भी अगर किसी को यह लगता है कि विभूति और विश्वरंजन अलग-अलग शख्सियत हैं तो इसे उसकी मूर्खता या फिर भांटगीरी के अलावा कुछ और नहीं कहा जा सकता। आप सभी ये भाषण पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया दें। – मॉडरेटर

आनंद प्रधान ने जैसे ही मेरा नाम लिया, मैं समझ गया कि विश्वरंजन नहीं आए हैं तो राजेंद्र यादव मेरा इस्तेमाल स्टेपनी की तरह करना चाहते हैं। लेकिन राजेंद्र जी यह भूल गए कि कार का पहिया पंचर हो जाए और उसमें स्कूटर की स्टेपनी लगा दी जाए तो मामला चलता नहीं है। यहां मैं राजेंद्र जी को निराश करूंगा क्योंकि मैं विश्वरंजन की पोजिशन नहीं लेना चाहता। इसलिए नहीं कि मेरा उनसे मेरा कोई बुनियादी मतभेद है।

जब आनंद प्रधान इस बहस को प्रस्तावित कर रहे थे, तभी मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ हो रहा है। आनंद जी ने कहा कि एक अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। यानी ऐसी स्थिति है कि यहां से बोल कर जाने के बाद हममें से कुछ को नोटिसें मिल जाएंगी। कुछ को पुलिस उठा कर एनकाउंटर कर देगी। यानी ऐसा कुछ हादसा होगा। तो मैं नहीं समझता हूं कि ऐसी कोई स्थिति है। कनॉट प्लेस से… संसद से दो किलोमीटर की दूरी पर बैठ कर हम आराम से भारतीय राज्य को कोस रहे हैं। लगभग वही स्थिति है जो रहबर के साथ हुई थी। जब पार्टी पर प्रतिबंध लगा तो रहबर तड़प रहे थे कि उन्हें कोई गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहा? तो किसी ने उनसे कहा कि भारतीय राज्य जानता है कि आपको गिरफ़्तार करने से अच्छा है कि खुला छोड़ दिया जाए। ठीक रहबर की तरह बहुत से बुद्धिजीवियों को ग़लतफहमी है कि यहां से जाएंगे तो नोटिसें मिल जाएंगी। ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा।

मेरा अपना ये मानना है कि राज्य की नीर्मिति ही अलोकतांत्रिक होती है। कोई भी राज्य ऐसा बताइये जिसमें इतनी सहनशक्ति हो कि हथियारबंद विरोध को सहन कर सके। हथियारबंद तो छोड़ दीजिए, जहां कहीं उसे लगता है कि उसकी बुनियाद पर चोट पड़ रही है तो वो असहमति की छूट दे दे। हमारे सामने एक बहुत महान राज्य सोवियत रूस बना था। हमने देखा उसकी क्या स्थिति हुई। ऐसे में ये कल्पना करना कि कोई भी राज्य इतना उदार और सहनशील होगा कि अपने अस्तित्व को ख़तरे में डाल कर हथियारबंद लोगों को खड़े होने की इजाजत देगा, तो ये भोलापन है।

दिक्कत यह है कि भारत के लोगों के सोचने की जो पद्धति है वो इक्सट्रीम पर आधारित है। हम अतिरंजित चीजों में विश्वास करते हैं। हम या तो मान लेते हैं कि भारतीय राज्य फासिस्ट है या फिर बहुत उदार है। जो लोग माओवादियों का समर्थन करते हैं वो कितने लोकतांत्रिक हैं उसका अंदाजा इसी गोष्ठी से लगाइए। जब अरुंधती ने आने से मना कर दिया तो इसी हॉल में मौजूद कुछ बुद्धिजीवियों ने उस पर बहस चलाई। कहा कि अरुंधती को आना चाहिए था। और जब विश्वरंजन यहां आते तो सौ-दो सौ लोग उन्हें काले झंडे दिखाते और जूतों की माला पहनाते। ये तो उनकी सहनशक्ति है। ये तो उनका लोकतंत्र है। वो ये मान कर चल रहे थे कि जैसे विश्वरंजन के साथ जो लोग आएंगे वो नंगे पैर होंगे।

यहां मैं बता दूं कि इस सरकार के लिए मेरे मन में कोई दर्द नहीं है। लेकिन जो लोग इसे हटा कर जिन लोगों को सत्ता में लाना चाहते हैं, वो कितने लोकतांत्रिक हैं और दूसरों को कितना स्पेस देंगे… इस बारे में कोई संशय नहीं होना चाहिए। आज सबसे बड़ी जरूरत यह है कि हम अपने भीतर इतनी तमीज तो पैदा करें कि विरोधी की बात भी सुन सकें।

यहीं पर अपनी प्रस्तावना में आनंद जी ने एक ऐसी बात कही जिसमें बहुत ख़तरे नीहित हैं। उन्होंने कहा कि माओवादी आत्मरक्षा में हिंसा कर रहे हैं। सीआरपीएफ के ७५ जवानों को उड़ा देना, नागरिकों से भरी बस इसलिए उड़ा देना कि उसमें कुछ पुलिसवाले थे, ट्रेन उड़ा कर १६० लोगों को मार देना… को आत्मरक्षा कैसे कह सकते हैं? यह भी देखिए कि ट्रेन में मारे गए १६० लोगों में सभी के सभी सर्वहारा वर्ग के थे क्योंकि एक भी एसी बोगी नहीं उड़ाई गई थी। उस हमले को लेककर दूरदर्शन पर एक बहस चल रही थी। उसमें एक सज्जन को बार-बार घेर कर रहा जा था कि ट्रेन को उड़ाना निंदनीय है, लेकिन अंत तक उन्होंने ये स्वीकार नहीं किया। यह बोलने में उनकी जुबां कट रही थी कि वो जो १६० लोग मारे गए थे वो निर्दोष थे। जिन्होंने उन्हें मारा है, उन्होंने गलती की है। यह देख कर मुझे उल्टी आ रही थी। और वो लोग ये चाहते हैं कि राज्य उनके सामने सरेंडर कर दे। राज्य उनके सामने घुटने टेक दे। वो लोग हथियार लेकर जो चाहे करें।

मैं राज्य की हिंसा का समर्थक नहीं हूं। लेकिन यहां कश्मीर का सवाल उठाया गया है। मुझे नहीं लगता कि आपमें से किसी ने वैसी हिंसा देखी है जो हिंसा मैंने देखी है। मैं साफ तौर पर कह सकता हूं कि कश्मीर में इस्लामिक आतंकवाद और भारतीय राज्य के बीच मुकाबला है। और मैं हमेशा राज्य की हिंसा का समर्थन करुंगा। राज्य की हिंसा से हम मुक्त हो सकते हैं। इस्लामिक आतंकवाद से हम मुक्त नहीं हो सकते। वहां पर जो भी लोग उनसे असहमति रखते थे, उन सबको आतंकवादियों ने धीरे-धीरे मार दिया। खत्म कर दिया। तो हम जब यहां खड़े हों और माओवाद जैसी चीज पर बात करें, हिंसा पर बात करें तो हमें इक्सट्रीम पर नहीं जाना चाहिए। हमें दोनों हिंसा का विरोध करना होगा। अगर वैदिकी हिंसा… हिंसा है तो अवैदिकी हिंसा… भी हिंसा है।

एक बात और। हमें साफ समझ विकसित करनी पड़ेगी कि हम राज्य को बंदूक के बल पर नहीं उलट सकते। अगर हम दूसरे उपायों पर जोर देना चाहिए। खासतौर से चुनाव एक औजार हो सकता है। इससे हम भारतीय राज्य को ज्यादा संवेदनशील बना सकते हैं। जिस तरह से आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा हो रहा है, उसे हम दूसरे तरीकों से ज्यादा सशक्त विरोध कर सकेंगे। मुझे ये लगता है। आखिर में मैं इतना कहूंगा कि राज्य की आंतरिक बनावट ही जनतंत्र विरोधी है। कोई भी राज्य पूरी तरह से जनतांत्रिक हो ही नहीं सकता।

Last 5 posts by विभूति नारायण राय


Home » देश - दुनिया You are browsing entries filed in "देश - दुनिया"

सऊदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : अलकायदा

सऊदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : अलकायदा

आतंकवादी संगठन अलकायदा ने सऊदी अरब सरकार को धमकी दी है कि अगर उसने अमेरिका का साथ देना बंद नहीं किया तो वहां तख्तापलट कर दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यमन में अलकायदा के दूसरे नबंर के प्रमुख सदस्य सईद अली अल-शिहरी ने एक आडियो संदेश में सऊदी को यह धमकी दी है।
अल-शिहरी ने [...]

August 11 2010 | Posted in तीर-ए-नज़र, देश - दुनिया | Read More »

रेलगाड़ी में लूटपाट, आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना

रेलगाड़ी में लूटपाट, आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना

बिहार के जमुई जिले के घोरपारन हॉल्ट के पास अज्ञात लुटेरों द्वारा रविवार देर रात हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में की गई लूटपाट की जांच के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि पूरे मामले की जांच अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) सफी आलम [...]

August 9 2010 | Posted in देश - दुनिया | Read More »

कोंकण तट तक तेल फैलाव रोकने के प्रयास

कोंकण तट तक तेल फैलाव रोकने के प्रयास

मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज से टकराकर क्षतिग्रस्त हुए पनामा के एक जहाज से हो रहे तेल रिसाव को कोंकण तट तक फैलने से रोकने के लिए सोमवार को युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।
मुंबई में तेल के फैलाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री सुरेश शेट्टी सोमवार को प्रभावित [...]

August 9 2010 | Posted in देश - दुनिया | Read More »

ममता की लालगढ़ रैली पर लोकसभा में हंगामा

ममता की लालगढ़ रैली पर लोकसभा में हंगामा

रेल मंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित लालगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित रैली को लेकर सोमवार को लोकसभा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।
प्रश्नकाल आरंभ होते ही वामपंथी दलों के सदस्यों ने इस मामले को उठाना चाहा लेकिन तृणमूल सदस्यों [...]

August 9 2010 | Posted in देश - दुनिया | Read More »

अब भी 500 से ज्यादा लोग लापता, विदेशी सैलानी बाहर निकाले गए

अब भी 500 से ज्यादा लोग लापता, विदेशी सैलानी बाहर निकाले गए

जम्मू एवं कश्मीर के लेह शहर में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के दो दिन बाद रविवार को एक स्पेनी पर्यटक और सेना के 20 जवानों सहित 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा में 132 लोगों की मौत हुई है और भारी विनाश हुआ है। इस बीच एयर इंडिया के [...]

August 9 2010 | Posted in देश - दुनिया, सुर्ख़ियां | Read More »

कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटा, लोगों को राहत

कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटा, लोगों को राहत

हिंसाग्रस्त कश्मीर घाटी के हालात में सुधार को देखते हुए रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया। बाजार और बैंक 10 दिन बाद खुलने से लोगों ने राहत महसूस की। इस बीच अलगाववादियों ने सोमवार को दोबारा विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घाटी से [...]

August 9 2010 | Posted in देश - दुनिया, सुर्ख़ियां | Read More »

लेह में अब भी लापता हैं 500 लोग

लेह में अब भी लापता हैं 500 लोग

लेह में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के दो दिन बाद रविवार को एक स्पेनी पर्यटक सहित 500 से अधिक लोग अभी तक लापता हैं। इस आपदा में भारी विनाश हुआ है और 132 लोगों की मौत हुई है। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारूक अहमद ने रविवार को कहा कि अब तक 63 शव [...]

August 8 2010 | Posted in देश - दुनिया, सुर्ख़ियां | Read More »

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे अमित शाह

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे अमित शाह

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ रविवार को भी हुई। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि शाह पूछताछ में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं। शाह दो दिनों की सीबीआई रिमांड में हैं। रविवार रात उनकी रिमांड की मियाद पूरी [...]

August 8 2010 | Posted in देश - दुनिया, सुर्ख़ियां | Read More »

सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ में अमित शाह से पूछताछ जारी

सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ में अमित शाह से पूछताछ जारी

सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ रविवार को भी हुई। शाह दो दिनों की सीबीआई रिमांड में हैं। रविवार रात उनकी रिमांड की मियाद पूरी हो जाएगी। इससे पहले शनिवार को भी शाह से गहन पूछताछ की गई [...]

August 8 2010 | Posted in देश - दुनिया | Read More »

अफगानिस्तान में तालिबानी क़हर, चिकित्सक दल के 10 लोगों की हत्या

अफगानिस्तान में तालिबानी क़हर, चिकित्सक दल के 10 लोगों की हत्या

अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर बदख्शान प्रांत में चिकित्सा दल के छह अमेरिकी, एक जर्मन और एक ब्रिटिश नागरिक सहित 10 लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी। तालिबान ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। बदख्शान के पुलिस प्रमुख अका नूर किंतोज ने कहा कि अफगानिस्तान पुलिस ने नूरिस्तान और बदख्शान प्रांत के बीच पहाड़ी इलाके [...]

August 7 2010 | Posted in देश - दुनिया, सुर्ख़ियां | Read More »


--
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/

No comments:

Post a Comment