My father Pulin Babu lived and died for Indigenous Aboriginal Black Untouchables. His Life and Time Covered Great Indian Holocaust of Partition and the Plight of Refugees in India. Which Continues as continues the Manusmriti Apartheid Rule in the Divided bleeding Geopolitics. Whatever I stumbled to know about this span, I present you. many things are UNKNOWN to me. Pl contribute. Palash Biswas
Wednesday, October 1, 2025
आधी जीडीपी अरबपतियों की संपत्ति विषमता के सबसे बड़े लोकतंत्र में
विषमता का सबसे बड़ा लोकतंत्र
आप सभी को सबकुछ सस्ता वाले दशहरा की बधाई
भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़:ये देश की GDP का आधा; ₹9.55 लाख करोड़ के साथ अंबानी परिवार सबसे अमीर।
मुकेश अंबानी ने गौतम अदाणी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का स्थान एक बार फिर से हासिल कर लिया है। Hurun India Rich List 2025 के अनुसार 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 68 वर्षीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शीर्ष स्थान पर लौट आए हैं जबकि 63 वर्षीय अदाणी 8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
देश में 350 से ज्यादा हैं अरबपति
इस सूची का 2025 संस्करण भारत के अरबपति समुदाय में विस्तार का प्रतीक है। देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं, जो 13 साल पहले इस सूची के पहली बार प्रकाशित होने के बाद से छह गुना ज्यादा हैं। कुल मिलाकर, 1,687 व्यक्तियों की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। सूची में 284 नए लोग जुड़े हैं। सूची में शामिल सभी लोगों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा स्पेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी ज्यादा है और भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर है।
हर हफ्ते बन रहा नया अरबपति
पिछले दो वर्षों में भारत में औसतन हर सप्ताह एक नया अरबपति बना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत के सबसे धनी व्यक्तियों ने प्रतिदिन 1,991 करोड़ रुपये की दर से संपत्ति अर्जित की है। सबसे ज्यादा फायदा नीरज बजाज के नेतृत्व वाले बजाज परिवार को हुआ और उनकी संपत्ति 69,875 करोड़ रुपये बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई और सूची में वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने बुधवार को बताया कि देश के अमीर और ताकतवर लोगों ने खूब शान से पैसा खर्च किया। उन्होंने प्राइवेट जेट से लेकर लंदन में ऐतिहासिक घर तक खरीदे। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने साल 2024 के आखिर में अपने प्राइवेट जेट बेड़े में एक नया बोइंग बिजनेस जेट शामिल किया। इससे वे देश के सबसे अमीर लोगों में अपनी जगह और मजबूत कर पाए।
वहीं, गौतम अडानी और उनके परिवार ने फरवरी 2025 में अपने बेटे जीत की शादी अहमदाबाद में बड़े धूमधाम से की। इस मौके पर उन्होंने 10,000 करोड़ रुपये दान करने का वादा भी किया। फार्मा अरबपति साइरस एस. पूनावाला और उनके परिवार ने नवंबर 2024 में लंदन के ग्रोसवेनर स्क्वायर में एक ऐतिहासिक मकान खरीदा। इसकी कीमत 42 मिलियन पाउंड (करीब 500 करोड़ रुपये) थी। यह दिखाता है कि भारत के अमीर लोग अब विदेशों में भी महंगी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं।

No comments:
Post a Comment