| hursday, 29 March 2012 15:01 |
उन्होंने सरकार के पक्ष के सदस्यों से अपने स्थान पर खडेÞ होने का आग्रह करते हुये उन्हें विश्वासमत के प्रस्ताव पर हाथ खड़े करने को कहा । कांग्रेस के सभी सदस्यों के अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी के तीन, उत्तराखंड क्रांति दल के एक, तीन निर्दलीय तथा एक मनोनीत सदस्य आर वी गार्डनर ने सरकार के पक्ष में हाथ खड़े किये । विपक्षी सदस्यों ने विश्वासमत हासिल करने की इस प्रक्रिया के विरोध में सदन से वाकआउट किया और इसे लोकतंत्र विरोधी प्रक्रिया करार दिया । पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने कल सदन की कार्यवाही बाधित करते हुये सरकार से मांग की थी कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करे । सदस्यों ने कहा था कि सरकार बहुमत के लिये अलग से प्रस्ताव नहीं लाकर संसदीय परम्पराओं को खुला उल्लंघन कर रही है । सरकार को यह विश्वास ही नहीं है कि उसे सदन में बहुमत प्राप्त है । भाजपा के पांच विधायकों बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर तथा रमेश पोखरियाल निशंक ने कल राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मार्गेरेट अल्वा को एक ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध भी दर्ज किया था । भाजपा विधायक अजय भट्ट ने आज कहा कि सरकार को गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत हासिल करना चाहिये। यह संसदीय परम्परा का उल्लंघन है । उन लोगों ने राज्यपाल मार्गेरेट अल्वा से कल अनुरोध किया था कि वह सरकार को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिये आवश्यक निर्देश जारी करें । भट्ट ने कहा कि सरकार ने गुप्त मतदान की मांग स्वीकार नहीं कर असंवैधानिक कार्य किया है । उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी । |
My father Pulin Babu lived and died for Indigenous Aboriginal Black Untouchables. His Life and Time Covered Great Indian Holocaust of Partition and the Plight of Refugees in India. Which Continues as continues the Manusmriti Apartheid Rule in the Divided bleeding Geopolitics. Whatever I stumbled to know about this span, I present you. many things are UNKNOWN to me. Pl contribute. Palash Biswas
Thursday, March 29, 2012
उत्तराखंडः बहुगुणा सरकार ने विश्वासमत जीता
उत्तराखंडः बहुगुणा सरकार ने विश्वासमत जीता
देहरादून 29 मार्च (एजेंसी) उत्तराखंड में कांग्रेस नीत विजय बहुगुणा सरकार ने आज विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर दिया ।
No comments:
Post a Comment