| Sunday, 26 February 2012 16:31 |
इस बार स्थानीय पुरोहितों के पाले बदलने की भी चर्चा है। पिछले चुनाव में सपा उम्मीदवार के लिए यज्ञ करने वाले चर्चित आचार्य रामलाल त्रिपाठी इस बार बसपा उम्मीदार को विजय दिलाने के लिए यज्ञ कर रहे हैं। विंध्यधाम में पूजन पाठ की चर्चा पूर्वांचल के नेताओं की ज्यादा है। स्थानीय सपा उम्मीदवार कैलाश चौरसिया बसपा के रंगनाथ मिश्र व कांग्रेस के ललितेश त्रिपाठी के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रमोद तिवारी की भी चर्चा है। भाजपा की नेता उमा भारती के अनुष्ठान की भी चर्चा है। हालांकि उनके पुरोहित स्थानीय रत्नाकर मिश्र अन्य पंडितों की तरह इंकार करते हैं और कहते हैं कि यह सब नहीं पूछा जाता। पर विंध्यधाम में जौनपुर गोरखपुर के कई नेताओं के लिए यज्ञ अनुष्ठान की भी चर्चा है। बहरहाल नेताओं के गुप्त एजंडे की तरह धार्मिक अनुष्ठान पूजन यज्ञ भी गुप्त हैं। कोई कुछ खुलासा करने को तैयार नहीं है। पर चर्चा और कानाफूसी चल रही है। विंध्यधाम के पुरोहित यज्ञ होने की बात तो मान लेते हैं पर कौन किसका पूजन करा रहा है यह बताने को तैयार नहीं हैं।
|
My father Pulin Babu lived and died for Indigenous Aboriginal Black Untouchables. His Life and Time Covered Great Indian Holocaust of Partition and the Plight of Refugees in India. Which Continues as continues the Manusmriti Apartheid Rule in the Divided bleeding Geopolitics. Whatever I stumbled to know about this span, I present you. many things are UNKNOWN to me. Pl contribute. Palash Biswas
Sunday, February 26, 2012
चुनावी जीत के लिए नेता करा रहे यज्ञ
चुनावी जीत के लिए नेता करा रहे यज्ञ
No comments:
Post a Comment