| Friday, 20 April 2012 10:22 |
देवास, 19 अप्रैल (एजेंसी)। खनिज माफिया के मुरैना जिले में महिला तहसीलदार मीना पाल को जेसीबी मशीन से कुचलकर मारने की नाकाम कोशिश की गई। इसी बीच जेसीबी मशीन का चालक तेजी से वाहन चलाते हुए तहसीलदार की तरफ लपका। इस पर तहसीलदार ने पास के नाले में कूदकर खुद को बचाया, जिसमें उनके पैर में चोट आई है। घटना की सूचना पर कन्नौद पुलिस व एसडीएम अमरनाथ दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। कन्नौद पुलिस ने ठेकेदार दारासिंह पटेल निवासी आष्टा व कुसमानिया के नरेंद्र यादव सहित सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। इससे पहले मुरैना जिले के बांमौर कस्बे में आठ मार्च को होली के दिन अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया गया था। मामले की सीबीआई जांच चल रही है। भिण्ड जिले में आठ मार्च को ही शराब बंदी दिन पर शराब बेच रहे लोगों पर कार्रवाई करने पहुंचे आईपीएस अफसर जयदेवन पर डंडे व लाठियों से हमला बोला गया था। शिवपुरी में पिछले 17 मार्च को कोलारस में पत्थर माफिया ने एसडीओ के वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment