Tuesday, 13 March 2012 19:08 |
नयी दिल्ली, 13 मार्च (एजेंसी) दुनिया में इस समय लोग अपनी नौकरी को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं, वहीं भारतीय सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और घोटालों से परेशान हैं। एक ताजा सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। इप्सॉस ने कहा कि भारत में हाल में कई घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, जिसने सरकार के लिए काफी परेशानी पैदा की। इससे सुधारों की गति धीमी हुई, विपक्ष ने संसद की कार्यवाही ठप की। जन लोकपाल विधेयक पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आंदोलन छेड़ा। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार के स्तर के हिसाब से ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रेटिंग में भारत 87वें स्थान पर है। ऐसे में यह देखकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि भारतीयों को सबसे बड़ी चिंता भ्रष्टाचार और घोटालों की है। सर्वेक्षण में 45 फीसद भारतीयों ने कहा कि देश में चीजें सही दिशा में अग्रसर हैं। यह पिछले साल की तुलना में 27 फीसद की गिरावट है। इप्सॉस ने कहा कि हाल के समय में भ्रष्टाचार के कई बड़े मामले सामने आए हैं जिससे भारतीयों का भरोसा डगमगा गया है।
|
Current Real News
7 years ago
No comments:
Post a Comment