| Saturday, 04 February 2012 18:31 |
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' मैं दूसरी अदालत में जाउच्च्ंगा। मैं इसके खिलाफ निश्चित रूप से अपील करुंगा।'' स्वामी ने जोर देते हुए कहा कि उनका पक्ष चिदंबरम और ए. राजा दोनों के ही खिलाफ 'काफी मजबूत' है। राजा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पहले कहा था कि किसी निचली अदालत के फैसले को सीधे ही शीर्ष अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है और वह इस विकल्प पर भी विचार करेंगे। स्वामी ने कहा, ''जब तक चिदंबरम को सभी अदालतों में निर्दोष साबित नहीं कर दिया जाता तब तक किसी एक अदालत द्वारा उन्हें सही कैसे ठहराया जा सकता है।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए यह नयी बात नहीं है। मैं अपील करुंगा। पहली बार मेरी कोई याचिका खारिज नहीं की गयी है।'' |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment