| Sunday, 19 February 2012 14:10 |
चिदंबरम ने असम में माओवादियों के बढ़ते प्रभाव तथा राज्य के उग्रवादी संगठनों के साथ ही पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई से उनके संबंधों को लेकर आज चिंता जतायी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के दौरे पर आये चिदंबरम ने यहां राजभवन में आयोजित शीर्ष स्तरीय समीक्षा बैठक में माओवादियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए उसका मुकाबले करने की रणनीतियां रेखांकित की। बैठक में पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े और पश्चिम बंगाल के जीएनएलएफ बीच स्थापित नवीनतम संबंधों की पहचान की गई। गोगोई ने कहा, ''बैठक में इससे मुकाबले की योजना के साथ ही इस पहलू पर भी चर्चा हुई।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में और सुरक्षा बलों की मांग की है। इसमें वर्तमान में तैनात अद्धसैनिक बलों की 86 कंपनियों के मुकाबले 125 कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा, ''हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री का मानना था कि असम में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुधर रही है लेकिन कोई भी संभावित हिंसा से बचने के लिए हमने और सुरक्षा बलों पर जोर दिया।'' |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago
गुवाहाटी, 19 फरवरी (एजेंसी) माओवादियों के लगातार बढ़ते प्रभाव पर केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने चिंता जताई।
No comments:
Post a Comment