| Wednesday, 08 February 2012 12:10 |
कटक , आठ फरवरी (एजेंसी) ओड़िशा के जहरीली शराब हादसे में इलाज के दौरान 14 और लोगों की मौत के साथ आज मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई। इसके चलते राज्य सरकार को घटना की न्यायिक जांच का आदेश देना पड़ा । उन्होंने बताया कि महीधारापाडा के पांच किलोमीटर के दायरे में जहरीली शराब से लोग प्रभावित हुए हैं । हादसा देसी शराब में खांसी के सीरप के घातक मिश्रण की वजह से हुआ जो भुवनेश्वर के रसूलगढ़ क्षेत्र स्थित एक फार्मा कंपनी से खरीदा गया था । फार्मा कंपनी की इकाई पर बीती रात छापा मारा गया और इसे सील कर दिया गया। आगे की जांच जारी है । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं । |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment