देवदार प्रकरण में लिप्त अधिकारियों को बचाने की कोशिश
लेखक : शमशेर सिंह बिष्ट :: अंक: 05 || 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2011:: वर्ष :: 35 :October 31, 2011 पर प्रकाशित
http://www.nainitalsamachar.in/forest-cutting-near-jageshwar-officers-and-mafia/
देवदार प्रकरण में लिप्त अधिकारियों को बचाने की कोशिश
लेखक : शमशेर सिंह बिष्ट :: अंक: 05 || 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2011:: वर्ष :: 35 :October 31, 2011 पर प्रकाशित
कुछ समय पूर्व जागेश्वर क्षेत्र में 350 देवदार के पेड़ कटने का मामला कुछ दैनिक समाचार पत्रों द्वारा किये गये भंडाफोड़और उत्तराखंड लोक वाहिनी द्वारा 13 सितम्बर को गुरड़ाबाँज में किये धरने के बाद (देखें नैनीताल समाचार, 15 से 30 सितम्बर 2011) अल्मोड़ा जनपद में एक चर्चित मुद्दा बन गया। परन्तु इसके बावजूद वन विभाग लम्बे समय तक इसे संरक्षित व सिविल वन का मामला बना कर दबाने की कोशिश करता रहा। दबाव अधिक बढ़ने पर एक फॉरेस्ट गार्ड को निलम्बित कर दिया गया तथा तीन लोगों- पूरन चन्द्र पाटनी, राजेश भट्ट व गोकुल पाण्डे को गिरफ्तार किया गया। लगता है कि इतनी सी कार्यवाही कर वन विभाग अपने अधिकारियों को बचाना चाहता है। अगर ऊँचे अधिकारियों को दण्डित नहीं किया गया तो देवदार के पेड़ों की तस्करी कुछ समय बाद पुनः आरम्भ हो जायेगी। क्योंकि यह बात गौर करने लायक है कि वनों के धंधों में राजनैतिक नेता गले-गले तक डूबे हैं। कांग्रेस, भाजपा और सपा-बसपा ही नहीं, अपने को उत्तराखंडी कहने वाले किसी दल का भी कोई बयान जागेश्वर प्रकरण में पिछले दो महीनों में नहीं आया है।
अभी कुछ समय पहले अल्मोड़ा के भिकियासैण विकासखण्ड के सीम गाँव के क्षेत्रान्तर्गत भवानी देवी मंदिर के पास एक होटल व्यवसायी द्वारा ग्रामीणों से भूमि खरीदकर कॉटेजों को बनाना आरम्भ किया। इसके खिलाफ अवैध ढंग से सरकारी भूमि में रास्ता बनाने व बाँज के पेड़ काटने की शिकायत ग्रामीणों ने की। एसडीएम व तहसीलदार द्वारा जाँच करने पर पाया कि विवादित क्षेत्र में 121 पेड़ों के चोरी की पुष्टि तथा 16 हरे पेड़ गिराये जाने के प्रमाण मिले हैं। लेकिन ग्रामीणों को इस बात का गुस्सा है कि होटल मालिक के प्रभावशाली होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। कोई साधारण ग्रामीण होता तो कब का जेल भेज दिया गया होता।
अल्मोड़ा वन विभाग का डी.एफ.ओ. राहुल देवदार के पेड़ काटने व लुटाने में इतना आमादा हैं कि इन्होंने एक प्रभावाशाली परिवार को शहर के अन्दर एन.टी.डी. मोहल्ले में मकान को खतरा बताकर पाँच बड़े देवदार के पेड़ काटने की अनुमति दे दी। उन्होंने इतना भी कष्ट नही किया कि मुआयना कर देख लेते कि खतरा है भी या नहीं। जब पेड़ कटने आरम्भ हो गये तो शहर में असंतोष फैला। मेथोडिस्ट चर्च से जुड़ी सुनीति सिंह ने जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि हीराडुंगरी में एक व्यक्ति ने मकान को खतरा बताकर पेड़ काट दिये हैं। राजस्व विभाग इस भूमि को सीतापुर निवासी सुषमा भार्गव की बता रहा है। जिलाधिकारी ने जन अंसतोष को ध्यान में रखकर तत्काल तहसीलदार पंकज उपाध्याय से जाँच करवाई। तहसीलदार ने अपनी जाँच रिपोर्ट में पाया कि तीन पेड़ो से खतरा है, लेकिन दो पेड़ों से कोई खतरा नहीं है। फिलहाल जिलाधिकारी ने जाँच पूरी होने तक यथास्थिति बनाये रखने को कहा है।
इस घटना से स्पष्ट है अब वन अधिकारी जो अब वन संरक्षक न रह कर वन भक्षक बन गये हैं। अधिकांश वनों का नाश इनके इशारे पर ही किया जा रहा है। अगर एक आम आदमी अपनी जरूरत के लिये एक सूखा पेड़ चाहता है तो उसेे एक-एक साल तक अनुमति नहीं देते। अगर किसी व्यक्ति के मकान को वास्तविक खतरा भी हो उसे भी परेशान करते हैं। मगर कुछ वर्ष पहले एक जज महोदय की इस शिकायत पर कि उनके बंगले में धूप नहीं आती, देवदार के अनेक बहुमूल्य पेड़ों को काट डाला गया। दो वर्ष पहले वन संरक्षक कुमाऊँ ने इस आधार पर कि उसके बंगले में बन्दर घुस आते हैं, संरक्षित प्रजाति के तुन के चार पेड़ काट दिये। तब भी उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उस वन संरक्षक के विरुद्ध आन्दोलन किया था, लेकिन उसका बाल भी बाँका नहीं हुआ।
संबंधित लेख....
- पापी तस्करों का अड्डा बन गया है जागेश्वर तीर्थ
पुराणों के अनुसार जागेश्वर शिव की तपस्या का स्थान है। दक्ष प्रजापति के यज्ञ का विध्वंस कर सती की राख... - बेनाप भूमि के मसले को सिर्फ सरकार पर न छोड़ा जाये
खण्डूरी सरकार द्वारा वर्ष 1893 की अधिसूचना के निरस्तीकरण से कृषि भूमि का विस्तार हो सकेगा और सरकारी ... - माफिया भी हैं बेनाप की ताक में
विनोद अरविन्द अपनी जादू की छड़ी से फटाफट शासन-प्रशासन केा दुरुस्त करने में जुटे खंडूरी ने बेनाप स... - कभी बाघ आदमी पर, कभी आदमी बाघ पर
''सुनो-सुनो। सभी राज्यवासियों को सूचना दी जाती है कि राज्य में बाघों की संख्या बढ़ाये जाने का विधेयक... - आओ जंगल-जंगल खेलें
हिमालय, बर्फ, जंगल और पानी उत्तराखंड की शान हैं। लेकिन जैसे औरत की खूबसूरती कई बार उसके लिये अभिशाप ...
ताजा अंक
जनमबार अंक -11
प्रशान्त राही का जज्बा अभी बरकरार है
By नैनीताल समाचार on September 19, 2011
Category: जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
पशु-पक्षियों को आपदाओं का सहज नैसर्गिक पूर्वाभास होता है
By नैनीताल समाचार on September 19, 2011
Category: जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
पहली बरसी पर गिरदा को याद किया
By नैनीताल समाचार on September 19, 2011
Category: जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
कब बनेगा कोसी का तटबंध
By नैनीताल समाचार on September 19, 2011
Category: जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
बकवास है पुनर्वास नीति
By पुरुषोत्तम शर्मा on September 19, 2011
Category: आपदा, जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
गढ़वाली लोकगीत : सतपुली की त्रासदी
By नैनीताल समाचार on September 19, 2011
Category: आपदा, कविताऐं-छंद-शेर, विविध
परियोजना, विस्थापन और पुनर्वास
By नैनीताल समाचार on September 18, 2011
Category: जनमवार अंक, विविध, विशेषांक
हरेला अंक-2011
By नैनीताल समाचार on August 2, 2011
होली अंक -2011
By महेश जोशी on March 24, 2011
By नैनीताल समाचार on April 5, 2011
Category: विविध, श्रद्धांजली, संस्मरण
By जगमोहन डांगी on April 4, 2011
Category: विविध
By नैनीताल समाचार on April 5, 2011
Category: श्रद्धांजली, संस्मरण
By हरीश जोशी on April 4, 2011
Category: विविध
By नैनीताल समाचार on March 24, 2011
Category: आपदा, भ्रष्टाचार, विविध
आपकी टिप्पणीयाँ
- K N Vajpai on सम्पादकीय : मीडिया और एन.जी.ओ. देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं!
- भगत सिंह और पाश की याद में « Paash on भगत सिंह और पाश की याद में
- ajay pandey on हमारे बारे में
- ajay pandey on गिरदा, तुम्हारे समय को सलाम
- shakt dhyani on क्या महज आस्था के कारण यह देवभूमि है ?
- abhinav joshi on घनश्याम ढौंडियाल: अभी भी ऐसे शिक्षक होते हैं
- Vivek patwal on सम्पादकीय : क्या ऐसा उत्तराखंड जरूरी है ?
- mahipal singh negi on घनश्याम ढौंडियाल: अभी भी ऐसे शिक्षक होते हैं
- Tanya Joshi on प्रमोद जोशी: मुख्य धारा का तैराक
- NEERAJ KUMAR JOSHI on हमारे लेखक
मेरा पहाड़ (Mera Pahad)
- लिपि कोई मजबूरी नहीं
- भाषायें बहता हुआ दरिया हैं
- कुमाऊनी-गढ़वाली को मिले उत्तराखण्ड की 'द्वितीय भाषा' का दर्जा
- लिपि कला नहीं विज्ञान है- एक आविष्कार है
- एकता बिष्ट अल्मोड़ा पहुँची
- भाषा ही नहीं, सांस्कृतिक पहचान का प्रश्न
- स्थानीय बनाम व्यावहारिक भाषा
- शैलनट की कार्यशाला रुद्रपुर में
- एक प्रतिबद्ध कामरेड स्व० नारायण दत्त सुन्दरियाल
- उत्तराखण्ड की एक विरासत है कुमाऊंनी रामलीला
Apna Uttarakhand
- ऐसे अनपढ़ चाहिये पहाड़ को
- चिपको के बहाने कुछ और बातें…
- रैणी: 26 मार्च 1974: चिपको आंदोलन की सच्ची कहानी
- एक थीं गौरा देवी: एक माँ के बहाने चिपको आन्दोलन की याद
- मेरे को पहाड़ी मत बोलो मैं देहरादूण वाला हूं
- भिनज्यू को बेटे में बदलने की साजिश
- भिनज्यू : हरफनमौला.. हरफन अधूरा
- माठु माठु हिट जरा हौले हौले चल तू
- त्यारा रूप कि झौल मां, नौंणी सी ज्यू म्यारु
- फसलें और त्यौहार
No comments:
Post a Comment