| Monday, 23 January 2012 18:34 |
श्रीनगर :पौड़ी जिला:, 23 जनवरी (एजेंसी) उत्तराखंड में सामान्यत: भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती है लेकिन ज्यादा संख्या में बागियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दोनों बड़ी पार्टियों का समीकरण गड़बड़ कर दिया है । कांग्रेस की चिंताएं भी कम नहीं हैं । पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी देवप्रयाग से टिकट की उम्मीद कर रहे थे लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने विद्रोह कर दिया और कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार और पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सेइवां के लिये समस्याएं खड़ी कर रहे हैं । पूर्व कांग्रेस विधायक हरीश दुर्गापाल ने लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ पर्चा भरा है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत का सिर्फ भाजपा के मतबार सिंह कंदारी से ही मुकाबला नहीं है बल्कि उन्हें पार्टी के दो बागी उम्मीदवारों की चुनौती का भी सामना करना है । भरत चौधरी और वीरेन्द्र सिंह बिष्ट को कांग्रेस से जुड़ा हुआ माना जाता है लेकिन अब वे पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को ही चुनौती दे रहे हैं । कांग्रेस उम्मीदवारों को ऋषिकेश, हरिद्वार :ग्रामीण:, रानीपुर और सहसपुर में भी बागियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है । |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment