From: Hindi Water portal <hindi@lists.indiawaterportal.org>
Date: 2010/2/8
Subject: [Hindi IWP] पानी की कुछ कहानियां / आप इन्हें छाप सकते हैं
To: hindi@lists.indiawaterportal.org
आसमां में सुराख से कम नहीं यह जीत
गंगा में खनन के कुछ मुद्दों पर मातृसदन के आंदोलन के आगे शासन झुका
मातृसदन का आंदोलन अखिरकार रंग लाया। तमाम सख्ती के बाद शासन को अखिरकार झुकना पड़ा। शासन ने अधिसूचना जारी कर कुंभ क्षेत्र को मातृसदन की मांग के अनुसार जियापोता तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही 6 फरवरी को एडीएम ने मातृसदन के प्रमुख स्वामी शिवानंद व उनके शिष्य यजनानंद ब्रह्मचारी का अनशन तो तुड़वा दिया, लेकिन क्षेत्र को खनन मुक्त कराने की मांग लेकर स्वामी दयानंद का अनशन अभी जारी है। ज्ञातव्य है कि सैकड़ों ट्रैक्टर, ट्रक, जेसीबी मशीन के भयंकर खनन से गंगा भयानक रूप से प्रदूषित हो रही है। गंगा के सुन्दर तटों एवं द्वीपों का विनाश हो रहा है।
प्रयास. . . . .
कहानी लदुना के पानी की...
गांववासियों द्वारा खुद जल आपूर्ति की मिसाल
पानी के अभाव ने उड़ीसा के एक गांव को पानी का प्रबंधन करना सिखाया
करीब 30 साल की गुलाब कुंजु उन दिनों को याद करती हैं जब अपनी प्यास बुझाने के लिए दूध पीना पड़ा क्योंकि उनके यहां पानी का अभाव था। उनके गांव धौराड़ा के चार बस्तियों में बसे 120 से ज्यादा परिवारों की जरूतों की पूर्ति के लिए सिर्फ तीन हैंडपंप थे। उनकी बस्ती के बाहरी इलाके में स्थित निकटतम हैंडपंप से पानी लाने के लिए दिन में कई बार चक्कर लगाना पड़ता था।
महिलाओं ने बदला पानपाट
पानपाट गाँव का 35 वर्षीय युवक ऊदल कभी अपने गांव के पानी संकट को भुला नहीं पाएगा। पानी की कमी के चलते गांव वाले दो-दो, तीन-तीन किमी दूर से बैलगाड़ियों पर ड्रम बांध कर लाते हैं। एक दिन ड्रम उतारते समय पानी से भरा लोहे का (200 लीटर वाला) ड्रम उसके
--
Minakshi Arora
hindi.indiawaterportal.org
_______________________________________________
Hindi mailing list
Hindi@lists.indiawaterportal.org
http://lists.indiawaterportal.org/cgi-bin/mailman/listinfo/hindi
--
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/

No comments:
Post a Comment